angara(ranchi) दो दिवसीय जोन्हा क्षेत्रीय प्रतिभा दर्शन महोत्सव का शुभारंभ बुधवार से किया जा रहा है। महोत्सव टाटी स्कूल मैदान में आयोजित होगी। इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है। खेल प्रभारी अमर सिंह मुण्डा के नेतृत्व में एक टीम लगातार काम कर रही है। गांव गांव जाकर आयोजन को सफल बनाने को लेकर रणनीति बनाया जा रहा है। मंगलवार को इस मामले को लेकर आजसू पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक टाटी मैदान में हुई। मुख्य अतिथि केन्द्रीय सचिव सह जिला परिषद सदस्य राजेन्द्र शाही मुण्डा थे। राजेन्द्र शाही मुण्डा ने बताया कि पहली बार इस क्षेत्र में दो दिवसीय(31 जनवरी से एक फरवरी) क्षेत्रीय प्रतिभा दर्शन महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इससे पूरे क्षेत्र में खुशी है। इससे प्रतिभा को सामने आने का मंच मिलेगा। साथ ही युवा शक्ति में सकारातमक उर्जा का विकास होगा।
दो दिवसीय क्षेत्रीय प्रतिभा दर्शन महोत्सव आज से
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Angara News
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.