GA4-314340326 जोन्हा में कम वजन की गैस सिलेंडर आपूर्ति पर हंगामा, कम वजन की पांच सिलेंडर जब्त, एजेंसी पर कारवाई के लिए लिखा पत्र

जोन्हा में कम वजन की गैस सिलेंडर आपूर्ति पर हंगामा, कम वजन की पांच सिलेंडर जब्त, एजेंसी पर कारवाई के लिए लिखा पत्र

अनिल कुमार चौधरी/angara(ranchi)  जोन्हा में इंडेन गैस एजेंसी टाटीसिलवे के द्वारा कम वजन का गैस सिलेंडर आपूर्ति किये जाने से नाराज उपभोक्ताओं ने मंगलवार को जमकर हंगामा किया। जैसे ही लोागों को कम वजन का गैस सिलेंडर आपूर्ति किये जाने की सूचना मिली सभी सिलेंडर लदे वाहन के पास विरोध करने लगे। वाहन को रोक दिया गया। आक्रोशित लोग संचालक को बुलाने की मांग करने लगे। इधर उपभोक्ताओं ने कम वजन के पांच सिलेंडर को जब्त कर लिया। सूचना मिलते ही जोन्हा पहुंचे प्रभारी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी संतोष कुमार ने विवाद को शांत कराया। कम वजन के पांच गैस सिलेंडर को जब्त किया। इन उपभोक्ताओं को सही वजन का सिलेंडर आपूर्ति की गई। संतोष कुमार ने बताया कि जांच में पांच सिलेंडर में कम वजन पाया गया। उसे जब्त कर लिया गया है। गैस एजेंसी पर अग्रेतर कारवाई के लिए वरीय अधिकारियों को पत्र लिखा जा रहा है।  

क्या है मामला..इंडेन गैस एजेंसी के द्वारा जोन्हा के उपभोक्ताओं के बीच साप्ताहिकी गैस वितरण किया जा रहा था। इसी बीच कुछ उपभोक्ताओं ने कम वजन का गैस सिलेंडर होने की शिकायत की। तत्काल अनेक गैस सिलेंडर का वजन कराया गया। इसमें से मो. रिजवान अंसारी, देवनारायण साहू, सुनीता देवी, नीलकंठ सुंडी, सोनारी देवी का गैस सिलेंडर कम वजन का पाया गया। इसमें से चार किग्रा से ढाई किग्रा तक वजन कम था। समाजसेवी सह आजसू नेता बबलू अंसारी ने बताया की पिछले कई माह से लगातार कम वजन की सिलेंडर आपूर्ति किये जाने शिकायत मिल रही थी। लेकिन कभी वजन नही मापा गया। आज इसका खुलासा हो गया। सरकार गैस एजेंसी पर कारवाई करें। 

वजन कम का क्रोस चेक किया जा रहा, दोषी पर होगी कारवाई: अमित सिंह

इंडेन गैस एजेंसी टाटीसिलवे के संचालक अमित सिंह ने बताया कि कुल 52 सिलेंडर में से पांच सिलेंडर का कम वजन की सूचना मिली है। अब यह किन कारणों से हुआ इसकी जांच की जा रही है। आज सुबह में ही जमशेदपुर से सिलेंडर आया है और उसे रिफिलिंग के लिए विभिन्न क्षेत्रों में भेज दिया गया। सिलेंडर पूरी तरह से सील था। फिर भी वजन कम कैसे हुआ इसका क्रोस चेक किया जा रहा है। जो भी इसके लिए दोषी होगा उसपर कारवाई की जाएगी। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم