GA4-314340326 सिरका में 28 को युवा महोत्सव सह टुसू मेला, मुखिया रौशनलाल मुण्डा बने मुख्य संरक्षक

सिरका में 28 को युवा महोत्सव सह टुसू मेला, मुखिया रौशनलाल मुण्डा बने मुख्य संरक्षक

angara(ranchi)  सिरका में 28 जनवरी को युवा महोत्सव सह टुसू मेला का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव को सफल बनाने को लेकर गुरूवार को मेला परिसर में आयोजन समिति से जुड़े सदस्यों की बैठक सिरका मुखिया रौशनलाल मुण्डा की अध्यक्षता में हुई। मेला का मुख्य आर्कषण युवाओं के बौद्धिक विकास को लेकर कार्यशाला, बालिका फुटबाल टुर्नामेंट, टुसू प्रदर्शनी है। सर्वसम्मति से एक कमिटि का गठन किया गया। अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष साहेबराम महतो व सीताराम पाहन, सचिव राजू महतो, उपाध्यक्ष फलिंदर महतो, प्रणव महतो, शिबू मुंडा व राजू महतो, कोषाध्यक्ष जितेंद्र मुंडा चुने गये। मुख्य संरक्षक मुखिया रोशनलाल मुंडा, संरक्षक जगेश्वर महतो, सावित्री देवी, करमलाल महतो, खेल प्रभारी विपिन मुंडा, सलाहकार दुर्गा महतो बनाये गये है। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم