GA4-314340326 सोसो डेगाडेगी टुसू मेला सह सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक व पूर्व विधायक

सोसो डेगाडेगी टुसू मेला सह सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक व पूर्व विधायक


angara(ranchi)  मकर संक्रांति के मौके पर सोसो के डेगाडेगी बूढ़ा महादेव परिसर में रविवार को टुसू मेला सह सांस्कृतिक कार्यक्रम में खिजरी विधायक राजेश कच्छप व विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक रामकुमार पाहन व जिला परिषद सदस्य राजेन्द्र शाही मुण्डा शामिल हुए। मेला का आयोजन डेगाडेगी बूढ़ा महादेव मेला समिति ने किया था। अन्य अतिथियों में अनगड़ा प्रमुख दीपा उरांव, विधायक प्रतिनिधि राजेन्द्र मुंडा, भाजपा सिकिदिरी मंडल अध्यक्ष सुनील महतो भाजपा एससी मोर्चा के जिला महामंत्री संजय नायक, आजसू नेता रामधन बेदिया थे। संचालन राजू कारमाली और सुरेश महतो ने किया। आकर्षक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में युवक-युवती थिरकते रहे। विभिन्न गांवों से आकर्षक टुसू लेकर ग्रामीण मेला स्थल पहुंचे थे। आयोजन को सफल बनाने में मेला समिति के अध्यक्ष अजय सिंह, सचिव रोहित शाही मुंडा, कोषाध्यक्ष रामकृष्ण महतो, संरक्षक जयपाल महतो, सहसचिव अरुण बड़ाइक, उपाध्यक्ष धनराज सिंह मुंडा, नंदलाल राम, राजेन्द्र महतो, शिवधर रजवार, मुखिया भुवनेश्वर बेदिया, संतोष बेदिया, संजय बेदिया, जगदीश भोगता, प्रदीप महतो, सुरेश महतो, गोवर्धन महतो, अरविंद, मनोज, हलधर आदि का योगदान रहा। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم