rahe(ranchi) हितजारा गांव में आयोजित 53वां मिलन महोत्सव फुटबॉल टूर्नामेंट में एफसी हजारीबाग की टीम ने 1 लाख 21हजार की राशि जीत कर चैंपियंन बना। खिताबी मुकाबले मे हजारीबाग ने मास्टर इलेवन जयपुर की टीम को ट्राब्रेकर से हरा कर 1 लाख 21 हजार की राशि पर कब्जा किया। विधायक सुदेश महतो, क्षेत्र मोहन महतो, जगत महतो और गदाधर महतो ने संयुक्त रूप में विजेता टीम को पुरस्कार की राशि दिये। उप विजेता टीम को 81हजार दिया गया। तीसरे और चौथे स्थान के टीम को 25-25 हजार रुपये दिये गये। मौके पर अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी दिनेश महतो, संजय महतो, क्षेत्र मोहन महतो, लोवाहातु मुखिया रम्भवती देवी, सोनाहातू मुखिया विकास सिंह मुंडा, दिनेश कुमार महतो, मनोरंजन महतो, उमेश महतो, उपानन्द यादव, हरेन्द्र महतो, करननाथ, कृष्णा महतो, जगदीश महतो, केदारनाथ महतो,धीरज यादव, महेंद्र महतो, मुकुन्द अहीर, कमिटि के सभी सदस्य उपस्थित थे। संचालन धनु नाग ने किया। इस अवसर में चौड़ल प्रदर्शनी में फुलवार की टीम प्रथम स्थान में रहा।
एफसी हजारीबाग बना चैंपियन, 1.21 लाख मिला
NovbhaskarHundrufall
0
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.