GA4-314340326 प्रतिभा दर्शन महोत्सव 8वां दिन: फर्राटा दौड़ की चैंपियन बनी नीलम कुमारी

प्रतिभा दर्शन महोत्सव 8वां दिन: फर्राटा दौड़ की चैंपियन बनी नीलम कुमारी

 silli(ranchi)  खेलगांव लगाम में आयोजित प्रतिभा दर्शन महोत्सव के आठवें दिन कई खेलों का आयोजन किया गया। वहीं सफल प्रतिभागियों को विधायक सुदेश कुमार महतो, बीडीओ रेणु बाला, जयपाल सिंह, सुनील सिंह, गौतम कृष्ण साहू,  मुखिया सीमा कुमारी,  शर्मिला कुमारी एवं अन्य अतिथियों ने पुरस्कृत किया। शुक्रवार को खेले गए फुटबॉल, क्रिकेट एवं वॉलीबॉल प्रतियोगिता में कई टीमें अगले चक्र में प्रवेश किया। इससे पूर्व आयोजन समिति के सुनील सिंह, जिप उपाध्यक्ष वीणा चौधरी, प्रमुख जितेन्द्र बड़ाइक, उप प्रमुख आरती देवी, शुशील महतो प्रखंड अध्यक्ष रविन्द्र करमाली आदि ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल का शुभारंभ किया।

अंडर-19 फर्राटा दौड़ की चैंपियन बनी नीलम कुमारी

अंडर-19 बालिका वर्ग 100 मीटर दौड़ में प्रथम नीलम कुमारी, द्विती नीरू कुमारी, तृतीय स्थान सरस्वती कुमारी,  200 मीटर दौड़ में प्रथम सरस्वती कुमारी, द्वितीय सोनिया कुमारी, तृतीय  लकी मनी कुमारी, 400 मीटर दौड़ में प्रथम सरस्वती कुमारी, द्वितीय सुलेखा कुमारी एवं तृतीय स्थान कतरी कुमारी ने हासिल किया।

अंडर-19 फुटबाल पिस्का पांच गोल से विजयी 

अंडर-19 पंचायत स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में मुरी पूर्वी बनाम पिस्का के बीच खेला गया जिसमें मुरी पूर्वी ने एक विकेट से मैच जीत लिया। दुसरे मैंच में लोटा पंचायत को 9 रन से हराकर सिल्ली पंचायत ने मैच को जीता। बालिका वर्ग अंडर-19 फ़ुटबॉल में पिस्का बना मुरी पूर्वी के बीच खेला गया जिसमें पिस्का पांच गोल से विजेता रही। बिसारिया बनाम हाकेदाग के बीच खेला गया । जिसमें बिसारिया विजय रहा। हलमाद बनाम दुवाड़च के बीच खेला गया । जिसमें हलमाद की टीम विजय रहा। बालक वर्ग अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता में पिस्का बनाम बंता के बीच खेला गया। जिसमें पिस्का एक गोल से विजय रहा। वहीं हलमाद बनाम लुपुंग के बीच खेला गया। जिसमे हलमाद तीन गोल से विजय रहा। कोचों बनाम पिस्का के बीच खेला गया जिसमें कोचों 4 गोल से विजय रहा। दोवाड़ु बनाम गोड़ाडीह के बीच खेला गया। जिसमें दोवाड़ु  की टीम ट्राई बेकार में विजय रहा। मूरी पूर्वी बनाम हाकेदाग के बीच खेला गया। जिसमें हाकेदाग दो गोल से विजय रहा ।लोटा बनाम पतराहातू के बीच खेला गया। जिसमें लोटा को वाकओभर दिया गया। बिसरियां बनाम लोटा के बीच खेला गया। जिसमें बिसारिया टीम को वाकओभर मिला। लोवादाग बनाम बड़ाचांगरु के बीच खेला गया। जिसमें लोवादाग की टीम में एक गोल से विजय रहा। ओपन क्रिकेट प्रतियोगिता में झालदा बनाम रेलवे मुरी के बीच खेला गया जिसमें रेलवे मुरी 6 विकेट से विजय रहा। हिंडालको बनाम फाइव स्टार क्लब मुरी के बीच खेला गया जिसमें हिंडालको 4 विकेट से विजय रहा है। सफल  टीम अगले चक्र में प्रवेश किया।

विधानसभा स्तरीय प्रतियोगिता आज

एथलेटिक्स में सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार किया गया। 30 जनवरी से खेली जा रही क्षेत्रीय प्रतिभा महोत्सव में सफल प्रतिभागियो का विधानसभा स्तरीय प्रतियोगिता खेल गांव लगाम मैदान में आयोजित की गई है। समिति के सदस्यों द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि अंडर-19  फुटबॉल, क्रिकेट, कबड्डी, 100 मी, 200 मी  समेत अन्य खेलों में सफल प्रतिभागी विधानसभा स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे। प्रतिभा दर्शन महोत्सव का 4 फरवरी को समापन होगा।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم