silli(ranchi) प्रखंड के लगाम स्थित खेल गांव मे चल रहें प्रतिभा दर्शन महोत्सव को लेकर शनिवार को प्रातः 6 बजे बुढ़ाआम से सिल्ली स्टेडियम तक 10 किमी मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। मैराथन दौड़ का गूँज परिवार के संयोजक जयपाल सिंह जिला परिषद उपाध्यक्ष वीणा चौधरी, सिल्ली प्रमुख जितेंद्र बड़ाइक, प्रखंड विकास पदाधिकारी रेनू वाला व अन्य अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर कर प्रतिभागियों को रवाना किया। दौड़ में लगभग 50 प्रतिभागी शामिल हुए। जिसमे बीआईटी मेसरा के संजय महतो ने प्रथम स्थान, रामपुर के बालेश्वर बेदिया ने द्वितीय एवं लगाम के कमलेश महतो ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इन सफल प्रतिभागियों को प्रतिभा दर्शन महोत्सव के अंतिम दिन 4 फरवरी को महोत्सव स्थल पर सम्मानित किया जाएगा। वहीं दौड़ पुरा कर स्टेडियम परिसर तक पहुंचे प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर गूंज परिवार के अध्यक्ष सुनील सिंह, सिल्ली थाना प्रभारी लालजी, एएसआई अनूप टोप्पो, राजीव किशोर, पूर्व जिप सदस्य गौतम कृष्ण साहू, लंबोदर महतो, टुटकी मुखिया शर्मिला कुमारी, आजसु प्रखंड अध्यक्ष रविंद्र करमाली, निर्मल कुमार मंडल, अजय महतो समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.