angara(ranchi) झारखंड कलाकार एसोसिएशन रांची(झारखंड) के द्वारा गेतलसूद स्कूल मैदान में शुक्रवार को झोलीवुड के सुपरस्टार रहे स्व. बंटी सिंह की दूसरी पुण्यतिथि मनायी गई। बंटी सिंह के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। मौके पर झोलीवुड को बंटी सिंह की देन की याद की गई। बंटी सिंह ने अपने कला व अभिनय के दम पर झोलीवुड को एक अलग पहचान दिलाया था। इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष सिकन्दर महतो, एसएस मेमोरियल कालेज के प्रो. सत्यदेव मुण्डा, नागपुरी कलाकार राज पाण्डे, मिडिया प्रभारी अजय कुमार करमाली, पंसस बीसा मानेश्वर मुण्डा, भरत पाण्डे, किशोर करमाली, भोला नायक, बन्नू बेदिया, अशोक बेदिया आदि उपस्थित थे।
झोलीवुड स्टार बंटी सिंह की मनी दूसरी पुण्यतिथि
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Angara News
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.