GA4-314340326 रसोइयों की कुकिंग इवेंट की चैंपियन बनी नवागढ़ स्कूल की वंदना

रसोइयों की कुकिंग इवेंट की चैंपियन बनी नवागढ़ स्कूल की वंदना

angara(ranchi)  प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत अनगड़ा प्रखंड में रसोईया सह सहायिका का कुकींग प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार को आयोजित किया गया। इसमें 12 संकुलों से चयनित रसोइया व सहायिका ने भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने यहां लजीज व्यंजन बनाकर प्रस्तुत किया। प्रखंड स्तर पर मवि नवागढ़ की वंदना देवी को प्रथम स्थान एवं प्रावि सिमरबेड़ा की शनिचरिया देवी को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। अनगड़ा बीडीओ जयपाल सोय ने विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के आयोजन में बीइइओ भरोसी मुंडू, बीपीओ पंकज तिर्की, कमला एक्का, उमेश शर्मा, उत्तम देवघरिया, शिव मुंडा, दिलेश्वर महतो, सीता मुंडा, रामेश्वर महतो सहित अन्य का योगदान रहा।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم