GA4-314340326 29वां विश्व पर्यावरण मेला 5 जून को बेंती में, अध्यक्ष बने बन्नू बेदिया

29वां विश्व पर्यावरण मेला 5 जून को बेंती में, अध्यक्ष बने बन्नू बेदिया

मेला समिति की बैठक
angara(ranchi)  बीसा के बेंती गांव स्थित पैना पहाड़ में 5 जून को 29वां विश्व पर्यावरण मेला का आयोजन किया जाएगा। इस आशय का निर्णय रविवार को बेंती में मेल की आयोजक ग्राम वन प्रबंधन व वन संरक्षण समिति बेंती के सदस्यों की हुई बैठक में हुआ। मेला समिति का अध्यक्ष बन्नू बेदिया को बनाया गया। बैठक की अध्यक्षता वन प्रबंधन समिति के अध्यक्ष प्रो. सत्यदेव मुण्डा ने की। मुख्य अतिथि-अर्जुन मुण्डा केन्द्रीय कृषि मंत्री भारत सरकार व विशिष्ट अतिथि रांची सांसद संजय सेठ है। प्रो. सत्येदव मुण्डा ने बताया कि तीन दशक पूर्व पूरा बेंती जंगल उजाड़ हो गया था। लेकिन ग्रामीणों व वन प्रबंधन समिति के सदस्यों की सजगता से तीन दशक के अंदर पूरा बेंती जंगल जीवंत हो गया। आज जंगल में औषधीय पौधा व विभिन्न प्रजाति के जंगली जानवरों व पक्षियों की भरमार है। इसी उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष पैना पहाड़ में पर्यावरण मेला का आयोजन किया जाता है। 
अध्यक्ष बन्नू बेदिया
कमिटि के अन्य सदस्यों में सचिव-अरूण मुण्डा, कोषाध्यक्ष-बालकराम मुण्डा, उपाध्यक्ष-करण करमाली, सरस्वती देवी, सुनिता देवी, विजय मुण्डा, सह-सचिव-तीरथ चन्दन भोगता, मीडिया प्रभारी-लालजी बेदिया, संचालनकर्ता-अजय करमाली, मुख्य संरक्षक- सत्यदेव मुण्डा, पंसस मानेश्वर मुण्डा, मुखिया मंजोती देवी, संरक्षक-उपमुखिया संजय भोगता, ग्रामप्रधान कमलाकान्त मुण्डा को बनाया गया। बैठक में अजय कुमार करमाली, जीतू मुण्डा, बानेश्वर मुण्डा, शालिकराम पहान, धनीराम मुण्डा, रोशन बेदिया, प्रकाश मुण्डा, सोहन मुण्डा, मनबोध मुण्डा, रोपना बेदिया, राजो देवी, ईमा देवी, टुनी मुण्डाईन, रायमनी देवी, मोहित मुण्डा, सुनिता देवी, सलूवा करमाली, गंधिया करमाली, बलराम मुण्डा सहित अन्य उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم