![]() |
मृतक बिनोद साहू |
स्वजनों से मिलने पहुंचे सांसद संजय सेठ
![]() |
स्वजनों से मिलते सांसद संजय सेठ |
अपने पिता की मौत से अनजान है आर्यन
एक और जहां बिनोद की दुर्घटना से मौत के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। घटना की सूचना पाकर वही उनके घर में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। रो-रो कर जहां उनकी पत्नी का बुरा हाल है वही वही विनोद के इकलौते पुत्र 6 वर्षीय आर्यन सिर्फ लोगों का मुंह देख रहा है। वह पिता की मौत से बेखबर खेल रहा है। बार बार लोगों से पूछ रहा है अभी तक पापा चोकलेट लेकर नही पहुंचे है। बालसुलभ प्रश्न से सभी की आंखे भरभरा रही थी। जब भी घर के पास कोई मोटरसाइकिल या बड़े वाहन की आवाज सुनता दौड़कर अपने पापा आए है कह कर दौड़ते हुए बाहर निकलता है हम फिर निराश हो कर कमरे की ओर चला जाता है।
अल्पकाल में ही बिनोद ने संगठन को दी धार
बहुत कम समय की राजनीति में विनोद ने संगठन में जगह बना ली थी। संगठन के लिए सुबह से शाम काम करते थे। लोगों को भाजपा से जोड़ते थे। उनके कार्यों में सक्रियता के कारण काफी लोग संगठन से जुड़ गए थे। एवं सिल्ली ही नहीं पूरे विधानसभा में इन्होंने भाजपा में बहुत सारे कार्यकर्ताओं को जोड़ने का काम किया। इन सभी को देखते हुए पार्टी ने इन्हें मंडल अध्यक्ष के साथ-साथ सांसद प्रतिनिधि भी बनाया गया था। कार्यकर्ताओं की हर छोटी बड़ी बात को सांसद तक पहुंचाना। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे।जनसमस्याओंं को लेकर भी वे काफी मुखर रहते थे।
शोक व्यक्त किया
उनके निधन पर आजसू सुप्रीमो सह सिल्ली विधायक सुदेश कुमार महतो, झारखंड भाजपा प्रतिपक्ष नेता अमर कुमार बाउरी, भाजपा नेता जलेंद्र कुमार, डॉ राजाराम महतो, गूंज परिवार के अध्यक्ष सुनील सिंह, संयोजक जयपाल सिंह, सिल्ली प्रमुख जितेंद्र बड़ाईक, राजा पुष्पेंद्र नाथ सिंह देव, धीरज महतो, गोंदलीपोखर के समाजसेवी सागर साहू, मुखिया सीमा कुमारी, पूर्व मुखिया सुरेश मुंडा आदि ने शोक व्यक्त किया है।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.