GA4-314340326 हादसा: सड़क दुर्घटना में भाजपा सिल्ली मंडल अध्यक्ष बिनोद साहू की मौत

हादसा: सड़क दुर्घटना में भाजपा सिल्ली मंडल अध्यक्ष बिनोद साहू की मौत

 

मृतक बिनोद साहू
तारकेश्वर महतो/silli(ranchi)  भाजपा के सिल्ली मंडल अध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि  विनोद प्रसाद साहू  का बुधवार को रांची पुरुलिया पथ पर बुढ़ाआम रघुनाथ महतो चौक के पास सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वे राजनीति के अलावे समाजिक व धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे। वे मिलनसार एवं हंसमुख स्वभाव के व्यक्ति थे। जानकारी के मुताबिक सिल्ली के रांची पुरुलिया मार्ग पर बूढ़ाम रघुनाथ महतो चौक के निकट उनका शव सड़क के किनारे पुलिया के नीचे पाया गया। लोगों ने बताया कि काफी समय तक विनोद साहू सड़क के किनारे पड़े रहे उनकी बाइक भी एक और पड़ी थी करीब दो घंटे बाद किसी की नजर पड़ी तो लोगों को  जानकारी हुई। उनको सिल्ली सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर फैलते ही प्रखंड प्रमुख जितेंद्र बड़ाइक, आजसू के संजय सिद्धार्थ, नगर अध्यक्ष भरत देव साय, जिप सदस्य लक्ष्मी कुमारी, मुखिया सीमा कुमारी गोंझु, कांग्रेस के नागेन्द्र नाथ गोस्वामी समेत स्थानीय राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता समेत काफी संख्या स्थानीय लोग अस्पताल परिसर पहुंचे व शोक संवेदना व्यक्त किये।

स्वजनों से मिलने पहुंचे सांसद संजय सेठ  

स्वजनों से मिलते सांसद संजय सेठ
घटना की सूचना पाकर रांची सांसद संजय सेठ सिल्ली अस्पताल पहुंचे। सिल्ली पुलिस से घटना संबंधित जानकारी ली। साथ ही उनके परिजनों से मिले। सांसद संजय सेठ ने कहा इस दुख की घड़ी में भाजपा परिवार आपके साथ है। संजय सेठ ने कहा कि सिल्ली में भाजपा संगठन को बढ़ाने में इनका अहम योगदान था। सांगठनिक झमता के कारण ही कुछ ही समय में वे मंडल अध्यक्ष व सांसद प्रतिनिधि की दायित्व निभा रहे थे। संगठन ने  एक मजबूत कार्यकर्ता को खो दिया है जिसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती है।

अपने पिता की मौत से अनजान है आर्यन

एक और जहां बिनोद की दुर्घटना से मौत के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। घटना की सूचना पाकर वही उनके घर में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। रो-रो कर जहां उनकी पत्नी का बुरा हाल है वही वही विनोद के इकलौते पुत्र 6 वर्षीय आर्यन सिर्फ लोगों का मुंह देख रहा है। वह पिता की मौत से बेखबर खेल रहा है। बार बार लोगों से पूछ रहा है अभी तक पापा चोकलेट लेकर नही पहुंचे है। बालसुलभ प्रश्न से सभी की आंखे भरभरा रही थी। जब भी घर के पास कोई मोटरसाइकिल या बड़े वाहन की आवाज सुनता दौड़कर अपने पापा आए है कह कर दौड़ते हुए बाहर निकलता है हम फिर निराश हो कर कमरे की ओर चला जाता है।

अल्पकाल में ही बिनोद ने संगठन को दी धार

बहुत कम समय की राजनीति में विनोद ने संगठन में जगह बना ली थी। संगठन के लिए सुबह से शाम काम करते थे। लोगों को भाजपा से जोड़ते थे। उनके कार्यों में सक्रियता के कारण काफी लोग संगठन से जुड़ गए थे। एवं सिल्ली ही नहीं पूरे विधानसभा में इन्होंने भाजपा में बहुत सारे कार्यकर्ताओं को जोड़ने का काम किया। इन सभी को देखते हुए पार्टी ने इन्हें मंडल अध्यक्ष के साथ-साथ सांसद प्रतिनिधि भी बनाया गया था। कार्यकर्ताओं की हर छोटी बड़ी बात को सांसद तक पहुंचाना। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे।जनसमस्याओंं को लेकर भी वे काफी मुखर रहते थे।

शोक व्यक्त किया

उनके निधन पर आजसू सुप्रीमो सह सिल्ली विधायक सुदेश कुमार महतो, झारखंड भाजपा  प्रतिपक्ष नेता अमर कुमार बाउरी, भाजपा नेता जलेंद्र कुमार, डॉ राजाराम महतो, गूंज परिवार के अध्यक्ष सुनील सिंह, संयोजक जयपाल सिंह, सिल्ली प्रमुख जितेंद्र बड़ाईक, राजा पुष्पेंद्र नाथ सिंह देव, धीरज महतो, गोंदलीपोखर के समाजसेवी सागर साहू, मुखिया सीमा कुमारी, पूर्व मुखिया सुरेश मुंडा आदि ने शोक व्यक्त किया है।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم