GA4-314340326 कांग्रेस: प्रखंड स्तरीय चुनाव कार्यालय का हुआ उद्घाटन

कांग्रेस: प्रखंड स्तरीय चुनाव कार्यालय का हुआ उद्घाटन

 rahe(ranchi) कांग्रेस पार्टी का प्रखंड स्तरीय चुनाव कार्यालय का उद्घाटन गोमदा चौक के समीप मंगलवार को कांग्रेस पार्टी का चुनाव कार्यालय का उद्घाटन रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस के जिला अध्यक्ष डॉ राकेश किरण महतो ने फीता काटकर किया। डॉ राकेश किरण महतो ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि रांची लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन की कांग्रेस प्रत्याशी तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय की पुत्री यशस्विनी सहाय की जीत सुनिश्चित करने के लिए जोर-शोर से चुनाव प्रचार के कार्य में लग जाएं । बूथ स्तर पर जनसंपर्क अभियान चलाकर एकमतदाताओं को कांग्रेस के घोषणा पत्र में जनता से किए गए वादों की जानकारी दें। अपनी जीत पक्की करने के लिए हर वर्गो के लोगों से मुलाकात करें। उद्घाटन के मौके पर अजय साहू, राज किशोर मुंडा, प्रदीप गोस्वामी, विकास रजक,अक्षय  महतो, देवेंद्र महतो, ज्ञान अहीर, राजेश्वर सिंह, सपना देवी, सनातन मुंडा, देवगुण महतो, कृष्णा कुमार यादव, त्रिलोचन महतो, शेख निशार, सहित झामुमो, माकपा, कांग्रेस, माले के कार्यकर्ता मौजूद थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم