GA4-314340326 राज्य में लूट व झूठ की सरकार: सुरेन्द्र महतो

राज्य में लूट व झूठ की सरकार: सुरेन्द्र महतो

angara(ranchi)  सिरका पिपराटांड़ मैदान में भाजपा के आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए भाजपा के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र महतो ने कहा कि राज्य में झामुमो व कांग्रेस की झुठ और लूट की सरकार है। ये राज्य को लुटने में लगी है, बालू से भी तेल निकाल रही है। वहीं पीएम मोदी ग़रीबों के हित में काम कर रहे हैं, इनके नेतृत्व में देश वैश्विक स्तर पर सशक्त हुआ है। अध्यक्षता मनोज कुमार चौधरी व संचालन दुर्गा महतो ने किया। विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक रामकुमार पाहन ने कहा कि राज्य का निर्माण भाजपा ने किया है अब भाजपा ही इसे संवारेंगी, राज्य के सभी 14 सीटों पर एनडीए की जीत सुनिश्चित है। देश को विकसित, सुरक्षित, समृद्ध और आत्मनिर्भर सिर्फ पीएम मोदी ही बना सकते है। कार्यक्रम में मुखिया रौशन मुंडा, रामसाय मुंडा, पंसस सावित्री देवी, साहेबराम महतो, सुनील महतो, सुरेश महतो, अगमलाल महतो, विष्णु महतो, दूर्गा महतो, जगेश्वर महतो, धनीराम महतो, जयशंकर मुंडा, बलराम महतो, विशेश्वर चौधरी, ननकु महतो, कामेश्वर महतो, पारसनाथ महतो, अजीत महतो, संतोष महतो आदि उपस्थित थे। इधर मंडल अध्यक्ष रामनाथ महतो के नेतृत्व में क्षेत्र में मोटरसाइकिल रैली निकाली गई।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم