silli(ranchi) रांची पुरुलिया मार्ग सिल्ली बूढ़ाम के समीप बाका पूल में मुरी हिंडालको से अलुमिना पाउडर लेकर जा रहा एक ट्रक गुरुवार दोपहर 3 बजे पलट गया था। इससे रांची पुरुलिया मार्ग जाम हो गया था। इस जाम को 18 घंटे बाद शुक्रवार को 10 बजे दिन में हटाया जा सका। घटना के देर शाम ही स्थानीय पुलिस के द्वारा बीच सड़क से ट्रक को हटाने का प्रयास किया गया था परंतु हटाने में असफल रहे।
शुक्रवार सुबह एक और जेसीबी मशीन मंगाया गया उसके बाद जाम हटाया जा सका। घटना में ट्रक के चालक रामबाबू राव केंदरे एवं उसके छोटे भाई मदन हनुमंत केंदरे घायल हो गए थे। 18 घंटे तक जाम होने से सड़क के दोनो छोर लंबी लाइन लग गई थी। ट्रक को हटाने के बाद धीरे-धीरे वाहनों को पार करा कर जाम हटाया गया।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.