GA4-314340326 कांग्रेस: यशस्विनी सहाय को जिताने की बनाई रणनीति

कांग्रेस: यशस्विनी सहाय को जिताने की बनाई रणनीति

 angara(ranchi)  प्रखण्ड के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की चुनावी सभा का आयोजन सोमवार को पुरना पानी अनगड़ा में हुआ। सभा में कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय को जिताने की रणनीति बनाया गया। सभी कार्यकर्ताओं से डोर टू डोर कैंपेन करने का आहवान किया गया। अध्यक्षता बरतू मुंडा व संचालन मुन्ना मुण्डा ने किया। मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव बेलस तिर्की ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार लोगों को लगातार गुमराह कर रही है, यह सरकार सभी मोर्चे पर विफल रही है, देश में महंगाई व बेरोजगारी चरम पर है। सभा को झामुमो नेत्री सुशीला एक्का, श्रवण मुण्डा, विश्राम महतो, विजय खलखो, जगन लिण्डा, मुमताज खां सहित अन्य ने संबोधित किया। मौके पर मिन्हाज आलम, फारूख खान, सफीक अंसारी, सिद्दीक अंसारी, हुसैन अंसारी, राजदेव पाहन, निर्मल करमाली, गणेश रजवार, अब्बास अंसारी, इरफान अंसारी, हरदयाल मुंडा, नईम अंसारी, शांति देवी, सीमा कुमारी, चमरू पाहन, जेपी साहू, बिरसा टोप्पो, नारायण मुंडा, बलराम मुंडा सहित अन्य उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم