GA4-314340326 देश को मजबूर नहीं, मजबूत सरकार चाहिये: सांसद संजय सेठ

देश को मजबूर नहीं, मजबूत सरकार चाहिये: सांसद संजय सेठ

angara(ranchi)  प्रखंड के सुरसू पंचायत के सिंगारी गांव में मंगलवार को आयोजित चौपाल में सांसद सह लोकसभा प्रत्याशी संजय सेठ ने कहा कि कहा कि देश को मजबूर नहीं, मजबूत सरकार चाहिए। मोदी जी के नेतृत्व में भारत शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में पहचान स्थापित किया है। आंख दिखाने वाले चीन व पाकिस्तान भी हमसे सशंकित रहते है। इस बार का आम चुनाव खास है, यह चुनाव भारत को विकसित भारत बनाने के संकल्प सिद्धि का चुनाव है, इस चुनाव में लोग देश हित में जात-पात से ऊपर उठकर अपने बेहतर कल के लिए वोट कर रहे है। 

अध्यक्षता करते हुए जैलेन्द्र कुमार ने कहा कि सशक्त भारत निर्माण के लिए स्वयं वोट करें और लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करें। इस अवसर पर अखिलेश सिंह, बुधराम बेदिया, सत्यदेव मुंडा, मानेश्वर मुंडा, सोहराय बेदिया, सुनील महतो, नंदलाल राम, शिवधर रजवार, धर्मदेव, श्यामसुंदर बेदिया, फागु रजवार, दीनदयाल बेदिया, सुखराम बेदिया, रामदास बेदिया, जगन्नाथ शाही, कौशिला देवी, पंचम भोगता, अजय बेदिया, महेश बेदिया, महिराम मुंडा सहित अन्य उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم