GA4-314340326 आजसू पार्टी ने स्थापना दिवस पर किया पांच सौ पौधे का वितरण

आजसू पार्टी ने स्थापना दिवस पर किया पांच सौ पौधे का वितरण


angara(ranchi)  आजसू पार्टी ने पार्टी की स्थापना दिवस को शनिवार को बलिदान दिवस के रूप में मनाया। मौके पर पांच सौ पौधा का वितरण कार्यकर्ताओं के बीच किया गया। पौधा का वितरण पारसनाथ उरांव के द्वारा किया गया। निर्णय हुआ कि सभी पौधे की देखभाल अपने बच्चों की तरह करेंगे। साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संकल्प् लिया गया। खिजरी विस स्तरीय इस कार्यक्रम का आयोजन हेसल मिलन चौक में हुआ।
इनकी रही उपस्थिति
मुख्य अतिथि केंद्रीय उपाध्यक्ष हसन अंसारी, विशिष्ट अतिथि केन्द्रीय सचिव सह जिप सदस्य राजेन्द्र शाही मुण्डा, केंन्द्रीय सचिव पारसनाथ उरांव, पूर्व प्रत्याशी रामधन बेदिया, जिला प्रवक्ता रौशनलाल मुण्डा, जिप सदस्य ओरमांझी सरिता देवी व वीरेन्द्र सिंह भोगता थे। अध्यक्षता युवा नेता आतिश कुमार महतो व संचालन धर्मेन्द्र सिंह ने की। 
आजसू पार्टी संघर्ष व माटी की पार्टी: हसन अंसारी
हसन अंसारी ने कहा कि आजसू पार्टी संघर्ष व माटी की पार्टी है, पार्टी यहां के आम आदमी का दुःख सुख जानती है। झारखंड का विकास आजसू पार्टी के द्वारा ही संभव है। राजेन्द्र शाही मुण्डा ने कहा कि राज्य सरकार को राज्य व यहां के जनता के विकास की कोई चिंता नहीं है, राज्य गठन का उद्देश्य अब भी अधूरा है। रामधन बेदिया ने कहा झारखंड एवं झारखंडियों का परिचय स्थापित और अमिट रहे, इसको लेकर आजसू पार्टी कृतसंकल्पित है। पारसनाथ उरांव ने कहा कि आगामी विस चुनाव में सुदेश महतो को सीएम बनाने को लेकर कार्यकर्ता चुनावी तैयारी कर रहे है।  इस अवसर पर महिला जिलाध्यक्ष वीणा कुमारी, सज्जाद आलम, जलनाथ चौधरी, अनिता गाड़ी, जगन्नाथ महतो, अजीत महतो, पारसनाथ महतो, राजू नायक, विपिन मुंडा, मोहन महतो, ज्योतिष महतो, भुवनेश्वर बेदिया, जगदीश भोगता, किशुन महतो, प्रेम उरांव, सुनील करमाली सहित अन्य उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم