GA4-314340326 आजसू पार्टी ने भगवान बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि

आजसू पार्टी ने भगवान बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि

silli(ranchi)  सिल्ली स्थित आजसू पार्टी प्रधान कार्यालय में रविवार को  आजसू पार्टी सिल्ली प्रखंड समिति के तत्वावधान में  भगवान बिरसा मुंडा का पुण्य तिथि मनाया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय सचिव सह गूंज के अध्यक्ष सुनील सिंह, जिप उपाध्यक्ष वीणा चौधरी, प्रमुख जितेंद्र बड़ाइक एवं उपस्थित कार्यकर्ताओं ने बिरसा मुंडा के चित्र पर फूलमाला चढ़ा कर श्रद्धांजलि दी। इसके अलावे प्रखंड के बनता चौक एवं ब्राह्मणी चौक स्थित बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर भी आजसू पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल मला चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर सुनील सिंह ने  कहा कि भगवान बिरसा मुंडा आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा हैं। उन्होंने 25 वर्ष की अल्पायु में देश के लिए अपने जीवन की कुर्बानी दे दी। उन्होंने कुशल नेतृत्व क्षमता और दृढ़ इच्छाशक्ति की बदौलत उस समय के ताकतवर सामंतों और अग्रेजों के विरुद्ध उलगुलान किया। उन्होंने कहा कि आज फिर एक उलगुलान की जरूरत है, जिससे झारखंड की खनिज संपदा की लूट पर रोक लग सके। इस मौके पर विकास महतो, अक्षय कुमार, दिपक कुमार, मानसिंह कुम्हार, शिवेश्ववर महतो, विश्वनाथ साय, कुमार दिवयेन्द्र नारायण साय, रोहित साय, दिपक महतो  समेत कई आजसू कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم