GA4-314340326 आजसू पार्टी ने सीपी चौधरी व संजय सेठ की जीत पर निकाला विजय जुलूस

आजसू पार्टी ने सीपी चौधरी व संजय सेठ की जीत पर निकाला विजय जुलूस

silli(ranchi) गिरिडीह लोकसभा से आजसू पार्टी के चंद्र प्रकाश चौधरी एवं  रांची लोकसभा सीट से भाजपा के संजय सेठ के जीत पर आजसू पार्टी कार्यकर्ताओं ने मंगलवार की शाम आजसू पार्टी सिल्ली नगर के कार्यकर्ता ने फटाके फोड़कर आतिशबाजी की एवं एक दूसरे को गुलाल लगाकर बधाई दी। वहीं सिल्ली बजार में जुलूस निकाला एवं डीजे के धुन पर थिरकते हुए जित का जश्न मनाया।

आजसू के संगठन गठन सचिव जयपाल सिंह, केंद्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह, संजय सिद्धार्थ, राजा पुष्पेंद्र नाथ सिंह देव, शुशील महतो, प्रमुख जितेन्द्र बड़ाईक, नगर अध्यक्ष भरत देव साय कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए क्षेत्र के मतदाताओं का आभार जताया। मौके पर  शशि सोनार, सुरेश मुंडा, मनोज साव, विकास महतो, मनोज सिंह, गौतम रविदास, रतन कोइरी, मनोज सिंह, मानिक रविवार, लालू महतो, विपुल राय समेत भाजपा आजसू के कार्यकर्ता शामिल थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم