GA4-314340326 अमर कुमार बाऊरी मिले विनोद साहू के परिजनों से, बंधाया ढांढस

अमर कुमार बाऊरी मिले विनोद साहू के परिजनों से, बंधाया ढांढस

 silli(ranchi)  नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाऊरी सोमवार को सिल्ली भाजपा मंडल अध्यक्ष  रहे दिवंगत विनोद कुमार साहू के बांसारूली स्थित घर पहुंचे व परिजनों से मिले। अपनी शोक संवेदना संवेदना जताया। साथ ही मृतकों के परिजनों को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। 29 म‌ई को रांची से लौटने के क्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष विनोद कुमार साहू की बुढा़म के समीप सड़क हादसे में मौत हो गई थी। सूचना मिलने के बाद नेता प्रतिपक्ष परिजनों से मिलने उनके घर पहुंचे थे। परिजनों को ढांढस बंधाते हुए उन्होंने ने कहा कि इनकी मृत्यु से हम बहुत दुःखी हैं पार्टी के लिए अपूर्णीय क्षति है जिसकी भरपाई नहीं हो सकती है। 

बिनोद साहू संगठन में काफी सक्रिय एवं वफादार थे। मौके पर भाजपा रांची महानगर अध्यक्ष वरुण साहू, ग्रामीण जिला अध्यक्ष सुरेंद्र महतो, ग्रामीण जिला उपाध्यक्ष विनय महतो धीरज, एससी मोर्चा प्रदेश मंत्री कमलेश राम, पूर्व जिला परिषद सदस्य गौतम कृष्ण साहू, प्रमोद साहू, उमेश महतो, भोलानाथ मांझी, अमित महतो, अम्बुज रजक, शैलेन्द्र बड़ाईक, अरविंद साहू, कंचन सोनार आदि मौजूद थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم