GA4-314340326 तीरंदाज दीपिका कुमारी के पिता को किया गया सम्मानित

तीरंदाज दीपिका कुमारी के पिता को किया गया सम्मानित

 silli(ranchi)  बिरसा मुंडा आर्चरी एकाडमी के प्रशिक्षु दीपिका कुमारी के चौथी बार ओलंपिक में क्वालिफाई होने पर सिल्ली बिरसा मुंडा आर्चरी परिसर पहुंचे उनके पिता शिवचरण महतो को झारखंड मानभूम छऊ नृत्य कला केंद्र के मुख्य प्रशिक्षक सुनील सिंह ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया। इस अवसर पर दीपिका के पिता ने कहा कि ओलंपिक क्वालीफाई में दीपिका के अलावा अनुभवी तीरंदाज तरूणदीप रॉय भी शामिल है। वैसे दीपिका कुमारी रिकॉर्ड चौथी बार ओलंपिक में चुनौती पेश करेंगे। सेना के 40 साल के दिग्गज तरूणदीप ने 2004 में एथेंस ओलंपिक में पहली बार देश का प्रतिनिधित्व किया था। जबकि दीपिका का यह लगातार चौथा ओलंपिक होगा। उन्होंने 2012 में लंदन में पहली बार ओलंपिक खेलों में हिस्सा लिया था। उन्होंने आर्चरी केंद्र के संरक्षक एवं सभी कोच का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर बिरसा मुंडा आर्चरी केंद्र के कोच डॉ प्रकाश राम, झारखंड आंदोलनकारी लक्ष्मी नारायण महतो आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم