GA4-314340326 सिल्ली काॅलेज में चलाया नशापान के खिलाफ जागरूकता

सिल्ली काॅलेज में चलाया नशापान के खिलाफ जागरूकता

 

silli(ranchi)  सिल्ली कॉलेज सिल्ली में शनिवार को झारखंड सरकार के गृह आपदा प्रबंधन विभाग के निर्देशानुसार नशापन के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य डा. अनंत कुमार महतो ने कहा कि आज के युवा पीढ़ी नशा के चपेट में आकर अपन मर्यादा खो रहे हैं साथ ही असाध्य रोग की चपेट में आकर अपने जीवन को बर्बाद कर रहे हैं। जबकि आज के युवा कल के भविष्य है। इस दौरान कॉलेज के छात्र-छात्राओं एवं कालेज कर्मियों को स्वयं को नशा से दूर रहने एवं दूसरे को भी इसके लिए प्रेरित करने की सामुहिक शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम का संचालन एनएसएस समन्वयक डा. मनोज कुमार ने किया। इस मौके पर कॉलेज के सावित्री वाला, नकुल चन्द्र महतो, विश्वनाथ मुंडा, त्रिभुवन महतो, भावानंद चौधरी, हेमलता, कीर्ति भूषण महतो, सुकल्यान महतो, विपिन कुमार महतो, श्यामल दे सुमंत आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم