GA4-314340326 राजनीति:बाबुलाल मरांडी बोले हर हाल मे जीतेंगे खिजरी सीट

राजनीति:बाबुलाल मरांडी बोले हर हाल मे जीतेंगे खिजरी सीट

बूथ अध्यक्षों को सम्मानित करते बाबुलाल मरांडी
अनिल कुमार चौधरी/angara(ranchi)  नवागढ़ के बरवाटोली में गुरूवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबुलाल मरांडी ने आम का पौधरोपण किया। भाजपा के मां के नाम एक पेड़ कार्यक्रम के तहत बाबुलाल मरांडी पौधरोपण करने पहुंचे थे। इससे पूर्व बाबुलाल मरांडी खभावन स्थित नीलांबर-पीतांबर के प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए व परिसर में पौधरोपण किया। पौधरोपण का नेतृत्व भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यदेव मुण्डा कर रहे थे। बाबूलाल मरांडी ने कहा की हम प्रकृति के पूजक है। पेड़ पौधों से ही मानव का अस्तित्व टिका हुआ है। हमें प्रकृति से केवल लेने के लिए नहीं बल्कि प्रकृति को देने के लिए भी तैयार रहने की जरुरत है। संचालन अजजा मोरचा के रांची जिला महामंत्री बुधराम बेदिया ने की। वापसी के क्रम में बाबुलाल मरांडी भाजपा के जिला उपाध्यक्ष प्रभुदयाल बड़ाईक के बीमार ससुर को देखने बनादाग करमाछापर भी गये। इनके जल्द स्वस्थ होने की कामना किए। इस अवसर पर भाजपा के रांची जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र महतो, पूर्व जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार, पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, अमरनाथ चौधरी, जिला उपाध्यक्ष मानकी राजेन्द्र शाही, जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी, रामनाथ महतो, कामेश्वर महतो, शंकर बैठा, संजय नायक, वीचा उरांव, नरेश साहू, दिलीप मिर्धा, सोहरैया बेदिया, शिवधर रजवार, नंदलाल राम, मानेश्वर मुंडा, रोहित बेदिया, संजय भोक्ता, घनेनाथ महतो, बिगुल बेदिया, नरेश बेदिया, पंचम भोक्ता, शिबू बेदिया, बिगेश्वर महतो, विजय मुंडा, मोहन भोक्ता, गौरीशंकर मुंडा आदि उपस्थित थे। 

बाबु़लाल मरांडी ने किया बरवाटोली व खभावन में पौधरोपण

पौधरोपण करते बाबुलाल मरांडी
बरवाटोली निवासी भाजपा नेता बुधराम बेदिया ने पौधरोपण के लिए एक एकड़ जमीन उपलब्ध कराया है। इस भूखंड पर भाजपा के नेता मां के नाम एक पेड़ कार्यक्रम के तहत पौधरोपण कर सकते है। पूरे एक एकड़ भूखंड की घेराबंदी कर इसकी सुरक्षा व्यवस्था व पौधे के संरक्षण बुधराम बेदिया व सत्यदेव मुण्डा देखेंगे। पूरे परिसर में 1000 पौधा लगाया जाएगा। आज मौके पर विभिन्न प्रजाति के 110 पौधरोपण हुआ।       

बूथ जिताने वाले अध्यक्षों को किया गया सम्मानित

बाबुलाल मरांडी ने सिकिदिरी मंडल के बूथ अध्यक्षों को शाल पहनाकर सम्मानित किए। सिकिदिरी मंडल प्रभारी जैलेन्द्र कुमार के नेतृत्व में लोस चुनाव में खिजरी विस के सिकिदिरी मंडल के 20 बूथों में भाजपा ने बढ़त ली थी। बाबुलाल मरांडी ने सभी को बधाई दी। कहा कि हमें आगामी विस चुनाव में हर हाल में खिजरी विस सीट को जीतनी है। अभी से ही कार्यकर्ता तैयारी में लग जायें। वे समाज के अंतिम व्यक्ति तक पार्टी के नीति सिद्धांत व राज्य सरकार की नाकामी की जानकारी दें। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم