GA4-314340326 रोज आइलैंड में चलाया सफाई अभियान

रोज आइलैंड में चलाया सफाई अभियान

angara(ranchi)  ग्रामप्रधान संघ के रांची जिलाध्यक्ष उमेश कुमार बड़ाईक के निर्देश पर शनिवार को गेतलसूद डैम स्थित रोज आइलैंड में सफाई अभियान चलाया गया। सफाई अभियान में रांची के विभिन्न क्षेत्रों से करीब दो दर्जन युवा शामिल हुए। इसका नेतृत्व उदित अंशु बड़ाईक कर रहे थे। पिछले एक माह के आइलैंड के चारों तरफ काफी गंदगी पसरा हुआ था। पूरे आइलैंड परिसर में काफी संख्या में शराब की बोतलें फेंका हुआ था। प्लास्टिक की गंदगी पूरे आइलैंड परिसर में फैली थी। लगातार दुर्गंध दे रहा था। तीन ट्रक से अधिक शराब की बोतलें आइलैंड परिसर से निकाला गया। इस अभियान में अभिषेक नाथ, राहुल कुमार बैठा, सोनू कुमार, श्रवण कुमार, पवन पाटिल, प्रशांत कुमार महतो, अरूण महतो, पवन कुमार महतो, राजकुमार बैठा, शिवम बैठा, नीतिश कुमार महतो, राजीव कच्छप, रवि टोप्पो, आकाश उरांव, बोबी उरांव, रामू टोप्पो, बसंत कच्छप, प्रवीण कुमार मुण्डा, सचिन होरो, उपेन्द्र महतो आदि शामिल थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم