GA4-314340326 राहे में मनाया भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि

राहे में मनाया भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि

 

rahe(ranchi) आजसू पार्टी के प्रभारी संजय सिद्धार्थ के नेतृत्व में धरती आबा बिरसा मुंडा के पुण्यतिथि के अवसर पर राहे प्रखंड में कमेटी ने पुण्यतिथि मनाया।कमिटी के सदस्यों ने इडिसेरेंग, नुरू कोम्बो ओर कोन्ताटोली गांव में स्थित धरती आबा बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर् माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किये। इस दौरान सभी ने बिरसा के सोच को स्थापित करने का संकल्प लिये। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष रंग बहादुर महतो, लोवाहातू मुखिया रम्भावती देवी,चरण मुंडा, डोमन मंडल, संजय मुंडा, बुधराम मुंडा संतोष दास ,छोटन मुंडा, पंकज प्रमाणिक, संतोष महतो, प्रफुल्ल उरांव, मुकेश मुंडा, बुधेस्वर मुंडा (बालू मुंडा),त्रिभुवन साव, सुरेश लोहरा, संजय मुंडा आदि मौजूद थे।

किसान सभा ने मनाया उलगुलान  दिवस

 झारखंड राज्य किसान सभा  के तत्वावधान में शहीद बिरसा मुंडा उलगुलान दिवस  राहे, नुरू, इरिसेरेंग , कंताटोला गांव में शहीद बिरसा मुंडा प्रतिमा स्थल पर मनाया गया। शहीद बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद संबोधित करते हुए झारखंड राज्य किसान सभा के राज्य अध्यक्ष सुफल महतो ने बिरसा के जीवनी पर विस्तृत रूप में चर्चा करते हुए कहा बिरसा के विचार को घर घर पहुंचाने का बात किया गया।  इसके अलावे माकपा राज्य कमिटी सदस्य रंगोवती देवी, जिला कमिटी सदस्य जयपाल सिंह मुंडा, भुवनेश्वर मुंडा, जिला कौंसिल सदस्य सनातन मुंडा,लोकल कमिटी सदस्य श्रवन मुंडा, शंकर मुंडा, पांडू मुंडा, पंचानन मुंडा,मुखिया संतोष मुंडा, दामोदर प्रजापति,मदन मुंडा, महावीर प्रजापति, पोली गोंझू,राजू मुंडा सोमवारी देवी,मंजुड़ा देवी,चुमानी देवी शशिवाला देवी, नरोत्तम अहिर,आदि मौजूद थे।

 आदिवासी संघर्ष मोर्चा ने मनाया पुण्यतिथि 

उलगुलान के महानायक बिरसा मुंडा के 125वीं शहादत दिवस को आदिवासी संघर्ष मोर्चा ने इंडिसेरेंग, राहे में उलगुलान दिवस के रूप मनाया।  बिरसा के प्रतिमा पर माल्यार्पण व दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई। आदिवासी संघर्ष मोर्चा के नेता संतोष मुण्डा ने कहा की अबुआ दिशुम अबुआ राज कायम करने का संकल्प लें और संघर्ष तेज करना है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से माले नेता दामोदर प्रजापति, डोमन मुंडा, घासीराम मुंडा, कार्तिक मुंडा, विष्णुचरण मुंडा, राजकुमार हरिजन मौजूद थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم