GA4-314340326 पेसा कानून सख्ती से लागू करने की मांग

पेसा कानून सख्ती से लागू करने की मांग

angra(ranchi)  पंचायत‌‌  सचिवालय अनगड़ा में बुधवार को ग्राम प्रधान संघ अनगड़ा की  बैठक लोकनाथ पहान की अध्यक्षता में हुई। संचालन ग्राम प्रधान गणेश चन्द्र बेदिया‌‌ ने किया। बैठक में अतिथि के रूप में रांची जिला ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष उमेश कुमार बडा़ईक  ने सरकार से पेसा कानून को सख्ती से लागू करके ग्राम सभा को‌ मजबूती प्रदान करने एवं ग्राम प्रधान को सरकार की ओर से दी जाने वाली सम्मान राशि में बढ़ोतरी करने कि मांग की है।  थाना प्रभारी चामरा मिंज ने कहा कि गावों में ग्राम प्रधान की महत्वपूर्ण भूमिका है ग्राम सभा के माध्यम से ही समाज में कुरितियों पर रोक लगा सकते है। इससे संबंधित ज्ञापन मुख्यमंत्री को सौंपने का निर्णय लिया गया। मौके पर संघ के सचिव सोमरा उरांव, कोषाध्यक्ष देवराज मुण्डा, निर्मल करमाली, बालेश्वर बेदिया, जयशंकर पहान, दूतिलाल बेदिया, शिबू मुण्डा, श्रीपद मुण्डा, दुलाल बेदिया,, जितेंद्र उरांव, राजेन्द्र शाही मुण्डा, बालिया बेदिया, रतिलाल करमाली, महावीर बेदिया, ‌बिषम शाही मुण्डा, गणेश बेदिया, बाबुलाल बडा़ईक, शिवलाल पहान, अनिल भोगता आदि उपस्थित थे‌।€

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم