GA4-314340326 गरूड़ फाल शिवधाम का मनाया पहला वार्षिकोत्सव

गरूड़ फाल शिवधाम का मनाया पहला वार्षिकोत्सव

angara(ranchi)  बोंगईबेड़ा के गरूड़ फाल स्थित शिवधाम का शुक्रवार को पहला वार्षिकोत्सव मनाया गया। वैदिक विधि से पूजा अनुष्ठान, रूद्राभिषेक तपोवन रांची के महंत पुजारी ओमप्रकाश शरण ने संपन्न कराया। मुख्य यजमान रूपलाल भोगता व उनकी पत्नी सोहरी देवी थी। मुख्य अतिथि शिवधाम के संस्थापक प्रणय कुमार वर्मा, प्रीति वर्मा व शुभांगी वर्मा उपस्थित थे। प्रणय वर्मा ने बताया कि जनसहयोग से शिव मंदिर का निर्माण कराया जा रहा है। श्रमदान करके इसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। मौके पर गरूड़फोल को विकसित करने का संकल्प् लिया गया। इस मौके पर मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष जगेश्वर महतो, पंसस संयोति देवी आदि उपस्थित थे।  

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم