GA4-314340326 Rahe: वज्रपात से चार मवेशी की मौत

Rahe: वज्रपात से चार मवेशी की मौत

Rahe(ranchi) प्रखंड के सीसीटांड गांव में अचानक गुरुवार दिन के 2 बजे के आसपास वज्रपात से दो गाय और दो बछड़ा का मौत हुआ है। दोनो गया दुधारू थे। बाजार कीमत एक लाख की बताई जा रही है। गांव के पशुपालक आलोमनी देवी का एक गाय योगेश्वर महली का एक गाय, बछड़ा तथा सुकरू देवी का बछड़ा का मौत हुआ हैं। घटना के संबध में ग्रामीणों ने बताया की गांव के बाहर पेड़ के नीचे सभी मवेशी खड़ा थे,अचानक वज्रपात हुआ और घटना हुआ। इधर घटना की सूचना पर आजसू प्रखंड अध्यक्ष रंग बहादुर महतो, गुलेश्वर भोक्ता, रामेश्वर महली, सेवाराम भोक्ता, शंभूनाथ, रामेश्वर पाहन, जयपाल सिंह मुंडा, योगेश्वर महली, साईनाथ महली आदि गांव पहुंच कर पशुपालकों से मिले। पोस्टमार्टम के लिए पशु चिकित्सक से संपर्क किया गया। पशुपालकों को आश्वस्त किया गया की मुआवजा जल्द दिलाया जायेगा।


Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم