GA4-314340326 breaking news/ जंगली हाथियों के हमले में घायल नातिनी की भी मौत

breaking news/ जंगली हाथियों के हमले में घायल नातिनी की भी मौत

मुआवजा राशि प्रदान करते 
angara(ranchi)  जंगली हाथी के हमले में गंभीर रूप से घायल नातिनी रीना उरांव(8) की रिम्स ले जाने के क्रम में मंगलवार की रात में मौत हो गया। मंगलवार की रात आठ बजे के करीब नाना धीरेन्द्रनाथ उरांव(65) को घर के आंगन में ही दो जंगली हाथियों ने हमला कर मार डाला था। इस हमले में रीना गंभीर रूप से घायल हो गई थी। रीना सुरेन्द्र उरांव की पुत्री थी। मालूम हो कि धीरेन्द्र नाथ उरांव अपनी बेटी का ससुराल टाटी पंचायत का जोड़ासीमर काहिराकोचा आया हुआ था। वह घर के आंगन में अपनी नातिनी रीना उरांव के साथ खेल रहा था। रीना धीरेन्द्रनाथ उरांव के दामाद बिरसा उरांव के भाई सुरेन्द्र उरांव की बेटी है। 

इस हमले में जंगली हाथी ने नातिनी व नाना को दोनों को मार डाला

जख्मी नातिनी की हुई मौत
इधर बुधवार की सुबह में घटना की सूचना मिलते ही जिला परिषद सदस्य राजेन्द्र शाही मुण्डा, गोड़ाडीह मुखिया शक्ति मुण्डा, होलांग ग्रामप्रधान लखीन्द्र बेदिया, वनपाल नितिन गुप्ता, वनरक्षी कृष्णा महतो, छत्रपति गोराई, रामरतन महतो आदि पीड़ीत परिवार से मिले। वनविभाग की ओर से मौके पर पीड़ीत परिवार को पचास-पचास हजार रूपये की मुआवजा राशि प्रदान की गई। नितिन गुप्ता ने बताया कि आसपास के 16-17 टोला में हाथी भगाने के लिए पटाखा का वितरण किया गया है। फिलहाल हाथी रानूदारू व रूसूजारा के जंगल में शरण लिए हुए है।  

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم