GA4-314340326 सिल्ली में लू का कहर, लोग हो रहे बीमार

सिल्ली में लू का कहर, लोग हो रहे बीमार

silli(ranchi)  सिल्ली मुरी एवं आसपास के इलाकों में लू लहर से पिछले सप्ताह भर से लोग परेशान है।  शनिवार को इस हीट चरम पर आ गया। गर्म हवाओं एवं 42 डिग्री की तापमान के कारण लोग बीमार होने लगे है। लोग सिर दर्द, उल्टी, पेट दर्द आदि से परेशान है। इलाके के निजी एवं सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में हीट वेव के मरीज काफी संख्या में आ रहे है। शनिवार को सिल्ली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कुल 15 लोग हीट वेव के चपेट में आने से भर्ती हो गए है इनमें से एक दो साल का बच्चा, दो पॉलिटेक्निक की छात्राएं, छह महिलाए शामिल है। इनका इलाज चल रहा है। निजी अस्पताल सिंगपुर नर्सिंग होम में भी पांच बच्चे समेत करीब बीस लोग भरती है। वही तीरंदाजी  सेंटर  सिल्ली के लगभग 10 तीरंदाज भी  इसके चपेट में है। कोच प्रकाश राम ने बताया कि सभी तीरंदाज को अपने कमरे में ही आराम करने को कहा गया है।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم