GA4-314340326 आजसू की पिच पर जेबीकेएसएस की धुआंधार बैटिंग

आजसू की पिच पर जेबीकेएसएस की धुआंधार बैटिंग

 

अनिल कुमार चौधरी/angara(ranchi) रांची लोस के खिजरी विस क्षेत्र में जेबीकेएसएस ने आजसू की पिच पर धुआंधार बैंटिंग की। इससे आजसू सकते में है। खिजरी विस के अनगड़ा प्रखंड में जेबीकेएसएस ने आजसू के अधिकांश समर्थक बूथों में लीड ले ली। ऐसे दर्जनों बूथों में भाजपा, जेबीकेएसएस से पीछे रही। आजसू पार्टी के अधिकांश नामचीन नेताओं के बूथ में जेबीकेएसएस लीड में रही। भाजपा आजसू का गठबंधन होने के बावजूद ऐसे बूथों पर भाजपा प्रत्याशी जेबीकेएसएस से पीछे रहा। खिजरी विस में जेबीकेएसएस प्रत्याशी देवेन्द्र नाथ महतो को 23043 वोट मिला। इसमें सर्वाधिक वोट अनगड़ा प्रखंड में 11171 मिला। तकरीबन इतना ही वोट आजसू पार्टी प्रत्याशी को 2019 के विस चुनाव में अनगड़ा प्रखंड से मिला था। बकौल वरिष्ठ पत्रकार सरूफ खान जेबीकेएसएस ने भाजपा के परंपरागत हाल के समय में आजसू के बने वोट बैंक में सेंधमारी की है। यही कारण रहा की आधार वोट खिसक जाने से भाजपा खिजरी विस में पिछड़ गई 

अनगड़ा प्रखंड में जेबीकेएसएस को मिला 11171 वोट

अनगड़ा प्रखंड के खिजरी विस क्षेत्र के 76 बूथों में करीब 53 हजार मतदान हुआ। इसमें से भाजपा को 18057 वोट, कांग्रेस को 16801 वोट जेबीकेएसएस को 11171 वोट मिला। भाजपा अपने प्रतिद्वंदी से मात्र 1196 वोट से आगे रही। 

बानगी: आजसू पार्टी के अनगड़ा प्रखंड अध्यक्ष जगरनाथ महतो के मासू बूथ नंबर 102 में जेबीकेएसएस को 353 वोट, कांग्रेस 299 वोट भाजपा को 257 वोट मिला। वरिष्ठ नेता आजसू पार्टी से चुनाव लड़ चुके पारसनाथ उरांव के राजाडेरा बूथ नंबर 159 में जेबीकेएसएस को 190, भाजपा को 382 कांग्रेस को 208 वोट मिला। आजसू पार्टी के आंदोलनकारी नेता जलनाथ चौधरी के बूथ नंबर 96 पेरतोल में जेबीकेएसएस को 207 वोट, भाजपा 96 वोट मिला। आजसू नेता राजेश महतो के लुपुंगजारा बूथ नंबर 101 में जेबीकेएसएस को 422, भाजपा 88 मिला। आजसू पार्टी के केन्द्रीय सचिव राजेन्द्र शाही मुण्डा के नवागढ़ बूथ 156 में जेबीकेएसएस को 16 वोट भाजपा को 409 वोट मिला। आजसू नेता वीरेन्द्र सिंह भोगता सिमलिया बूथ नंबर 134 में जेबीकेएसएस को 314, भाजपा 236 वोट मिला। आजसू पार्टी रांची जिला प्रभारी आतिश महतो के तुरूप बूथ नंबर 93 में जेबीकेएसएस को 339, बीजेपी 137 मिला। राजेश पाहन के हरातू बूथ में जेबीकेएसएस को 27, बीजेपी 342 वोट मिला। आजसू पार्टी के जिला प्रवक्ता रौशनलाल मुण्डा, धर्मेन्द्र सिंह  साहेबराम महतो के सिरका बूथ नंबर 129 में जेबीकेएसएस को 403, बीजेपी को 359 कांग्रेस को 110 वोट मिला।

जेबीकेएसएस के वरिष्ठ नेता रामपोदो महतो बताते है हमने अनगड़ा प्रखंड में भाजपा आजसू के वोट बेंक के मिथक को तोड़ दिया है। आजसू प्रभावित अधिकांश बूथों पर लीड ली है। विस चुनाव में और धमाका होगा। भाजपा आजसू का जो थोड़ा-बहुत वोट बचा है उसे भी अपने साथ जोड़ लेंगे। जेबीकेएसएस नेता जलेश्वर उर्फ मार्शल महतो बताते है सिरका जैसे आजसू के गढ़ में जेबीकेएसएस को चार सौ से अधिक वोट मिला। स्वभाविक रूप से हम लगातार आजसू के वोट बैंक को खत्म करते जा रहे है। विस चुनाव में हमारी और दमदार उपस्थिति रहेगी। इधर आजसू के अनगड़ा प्रखंड अध्यक्ष जगरनाथ महतो बताते है आजसू के वोट से ही भाजपा विजयी हुआ है। देश के लिए मतदान हुआ है। और हमारा भाजपा के साथ गठबंधन था इसलिए आजसू कैडर का वोट भाजपा प्रत्याशी को मिला। आजसू पार्टी के रांची जिला युवा प्रभारी आतिश कुमार महतो बताते हैआजसू का वोट जेबीकेएसएस में ट्रांसर्फर हुआ” बिलकुल गलत है। आजसू के आंदोलन की उपज जेबीकेएसएस है। हालांकि आंदोलन के नाम पर कुछ वोट का बंटवारा हुआ लेकिन अक्टूबर-नवंबर में झारखंड के विस चुनाव में आजसू का सारा वोट फिर से वापस जाएगा। आजसू का एक एक कैडर भाजपा को जिताने का काम किया है। 

 


Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم