angara(ranchi) सिल्ली विस आजसू पार्टी का समीक्षा बैठक टाटी मैदान में शुक्रवार को हुआ। इसमें लोस चुनाव में एनडीए गठबंधन को मिले वोट को लेकर समीक्षा हुआ। मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य सह केन्द्रीय सचिव राजेन्द्र शाही मुण्डा थे। सिल्ली विस क्षेत्र में आनेवाले अनगड़ा प्रखंड के 31 बूथों की समीक्षा की गई। राजेन्द्र शाही मुण्डा ने कहा कि आजसू पार्टी का संगठन काफी मजबूत है और इसका परिणाम 2024 लोकसभा चुनाव में देखने को मिला है। आजसू कार्यकर्ताओं के मेहनत का ही परिणाम है कि गिरिडीह लोकसभा से पार्टी के उम्मीदवार चंद्रप्रकाश चौधरी लगातार दूसरी बार जीते। लोस चुनाव में एनडीए राज्य की 9 लोस सीट जीता व 52 विधानसभा क्षेत्रों में बढ़त बनाया। इस श्रेय आजसू कार्यकर्ताओं और सुदेश कुमार महतो को जाता है। आगामी विस चुनाव में राज्य में एनडीए की सरकार बनाने का सामूहिक संकल्प् लिया गया। बैठक में मुख्य रूप प्रखंड अध्यक्ष महिला घासनी देवी, जिला सचिव शंकर बेदिया, धर्मदेव रजवार, दीनदयाल बेदिया, विरेंद्र सिंह मुंडा, कोशिका देवी, सोमरा बेदिया, सुधू बेदिया, जगमोहन बेदिया, मोहन बेदिया, पोलित देवी, मधुसूदन बेदिया, सीताराम रजवार, मनोज महतो, हरेंद्र महतो, रेखा देवी, हीरालाल बेदिया, छोटू मुंडा, पुष्कर मुंडा, विनेश बेदिया, बीरबल रजवार, दिगंबर रजवार, मलजू बेदिया, बबलू अंसारी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
आजसू की बैठक में एनडीए सरकार बनाने का संकल्प
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Angara News
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.