GA4-314340326 संघर्ष ही आजसू की पहचान: राजेन्द्र शाही मुण्डा

संघर्ष ही आजसू की पहचान: राजेन्द्र शाही मुण्डा

angara(ranchi)  आजसू पार्टी अनगड़ा प्रखंड कमिटि की बैठक सोमवार को गोंदलीपोखर में हुआ। मुख्य अतिथि केन्द्रीय सचिव सह जिप सदस्य राजेन्द्र शाही मुण्डा, विशिष्ट अतिथि केन्द्रीय सचिव पारसनाथ उरांव व आजसू पार्टी के रांची जिला प्रवक्ता रोशन लाल मुंडा थे। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष जगरनाथ महतो ने की। निर्णय हुआ की 22 जून को आजसू पार्टी का स्थापना दिवस बलिदान दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस दिन प्रखंड मुख्यालय में कार्यक्रम आयोजित की जाएगी। राजेन्द्र शाही मुंडा ने कहा कि संघर्ष ही हमारी पहचान है। अभी तक संघर्ष के रास्ते पर चलकर ही हमने सफलता पाई है और आगे भी हम अपने संघर्ष से ही संकल्पों को पूरे करेंगे। इन्होंने खिजरी विधानसभा के एक-एक कार्यकर्ताओं से अपने अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए ईमानदारी पूर्वक काम करने का आहवान किया। रोशन लाल मुंडा ने 22 जून को खिजरी विधानसभा स्तरीय युवा सम्मेलन का आयोजन होगा। पारसनाथ उरांव ने कहा सिर्फ आजसू पार्टी के पास स्पष्ट नीति और विचार है। हम सभी सामाजिक न्याय और विकास की अवधारणा पर चलने वाले है। इस अवसर पर केंद्रीय सचिव वीरेन्द्र सिंह भोक्ता, राजू नायक, अजीत महतो, जगन्नाथ महतो, धर्मेंद्र सिंह प्रेम शाहू, किरण देवी, निर्मला देवी, किसुन महतो, महावीर महतो, गोवर्धन महतो, लहरु महतो, पारस महतो, अनुज महतो, आसाराम महतो, अजीत महतो सहित अन्य उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم