silli(ranchi) विधायक सुदेश कुमार महतो शनिवार को दिवंगत भाजपा सिल्ली मंडल अध्यक्ष बिनोद प्रसाद साहु के परिजनों से मिलने उनके बांसारुली स्थित घर पहुंचे। विधायक ने विनोद साहू की पत्नी एवं अन्य परिजनों से मिले एवं शोक संवेदना व्यक्त करते हुए ढाढस बंधाया। उन्होंने कहा कि दुख की घड़ी में वे हमेशा उनके साथ है। ज्ञात हो कि भाजपा के सिल्ली मंडल अध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि विनोद प्रसाद साहू का पिछले बुधवार को रांची पुरुलिया पथ पर बुढ़ाआम रघुनाथ महतो चौक के पास सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। सिल्ली के रांची पुरुलिया मार्ग पर बुढ़ाम रघुनाथ महतो चौक के निकट उनका शव सड़क के किनारे पुलिया के नीचे पाया गया। इस मौके पर सिल्ली प्रमुख जितेंद्र बड़ाइक, डा. रमनेश प्रसाद, पूर्व जिला परिषद सदस्य गौतम साहू, सुशील महतो, विकाश महतो समेत कई लोग मौजूद थे।
सुदेश महतो पहुंचे दिवंगत बिनोद साहु के घर, बंधाया ढांढस
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Silli News
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.