GA4-314340326 big breaking/ बाइक पेड़ से टकराकर गार्डवाल के नीचे गिरा, एक की मौत दूसरा गंभीर

big breaking/ बाइक पेड़ से टकराकर गार्डवाल के नीचे गिरा, एक की मौत दूसरा गंभीर

मृतक सुलेमान बांडो
अनिल कुमार चौधरी/angara(ranchi)  रांची-मुरी मार्ग में चमघाटी के तीखे मोड़ में गुरूवार की सुबह 11 बजे के करीब एक बाइक सवार सड़क किनारे खड़ा एक आम के पेड़ से जा टकराया। इस दुर्घटना में राजाडेरा के खेरचाकोचा निवासी सुलेमान बांडो(45) वर्ष की रिम्स में इलाज के क्रम में मौत हो गई जबकी झिरी सुंडील कमड़े निवासी राजेश उरांव(46) गंभीर रूप से घायल हो गया। पेड़ से टकराने के बाद बाइक बगल के गार्डवाल से नीचे जा गिरा। गार्डवाल के नीचे गिरने से दोनों का काफी चोटें लगी। बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। बताया जाता है कि दीपक अपने परिचित सुलेमान के साथ अपने मृत सास को मिटटी देने जा रहा था। बुधवार की शाम में दीपक की सास का निधन हुआ था। दुर्घटना के समय दोनों नही हेलमेट नही पहना हुआ था। वर्तमान में सुलेमान बाहया में रह रहा था। इधर घटना की जानकारी मिलते ही आजसू के केन्द्रीय सचिव पारसनाथ उरांव, महावीर महतो व बबलू अंसारी मौके पर पहुंचे व दोनों घायलों को इलाज के लिए रिम्स भेजवाया था। पारसनाथ उरांव ने मृतक के स्वजन को चार लाख रूपये मुआवजा देने की मांग की है। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم