GA4-314340326 राहे में बुद्धिजीवी मंच ने भरा जोश

राहे में बुद्धिजीवी मंच ने भरा जोश

 rahe(ranchi) आजसू बुद्धिजीवी मंच के बी नावाडीह पंचायत कमिटी के द्वारा उत्क्रमित उच्च  विद्यालय  नावाडीह  के प्रांगण  में  एक  बैठक आयोजित  किया गया।  बैठक के प्रारंभ में हूल दिवस के अवसर पर अमर शहीद सिद्धू-कान्हू के चित्र पर माल्यार्पण की गई।  बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में आजसू बुद्धिजीवी मंच के  केंद्रीय अध्यक्ष डोमन सिंह मुंडा जी ने कहा, कि युवा शक्ति को सामर्थवान बनाकर ही इस राज्य का भला किया जा सकता है। विशिष्ठ अतिथि  केंद्रीय प्रधान महासचिव डॉ मुकुंद चंद्र मेहता ने  संबोधित करते  हुए  कहा,  झारखंड को आदर्श और विकसित राज्य बनाने के लिए संगठन को और धारदार बनाना होगा। तभी हम लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं। मंच के केंद्रीय सचिव लंबोदर महतो ने कहा, वोट किसे दे रहे हैं उसका मूल्यांकन करें। समाज को कौन सही दिशा दे सकता है उसका मूल्यांकन कर उसपर विश्वास जताने की जरूरत है। मंच के केंद्रीय सचिव लोहरा महतो ने कहा की इस बैठक का उद्देश्य प्रत्येक बूथ में आजसू पार्टी के  सभी अनुसुई इकाइयों को समन्वय बना कर कार्य करने की जरूरत है। आजसू के राहे प्रखंड प्रभारी संजय सिद्धार्थ ने कहा, आज ही के पावन दिन में हूल क्रांति की शुरुवात हुई थी। आजसू के क्रांति की उपज सुदेश बाबू के नेतृत्व में सिल्ली विधानसभा में विकास की नई परिभाषा लिखी गई।आजसू सिल्ली में, पार्टी के रूप में नहीं परिवार के रूप में काम करती है। झूठ और भ्रम की राजनीति से निकलना होगा।  प्रखंड अध्यक्ष जलेश्वर महतो ने कहा, संगठन को और धारदार बनाने की जरूरत है। आने वाला 6 महीना चुनौतीपूर्ण होने वाला है। राहे प्रखंड अध्यक्ष रंगबहादुर महतो ने कहा बुद्धिजीवी मंच मार्गदर्शक के रूप में पार्टी नेतृत्व को दिशा देने का करें। कार्यक्रम को सफल बनाने में मंच के केंद्रीय सचिव लोहरा महतो,  सिल्ली प्रखंड अध्यक्ष विजय चंद्र महतो जी, एवम पंचायत अध्यक्ष अमर महतो का उल्लेखनीय योगदान रहा। उपरोक्त के अलावा  बैठक को चुन्नूलाल हजाम, पार्थो महतो,  बुचाराम महतो,  सोहराई मुखियार,  पार्वती देवी, फागुराम  महतो, देवेंद्र  महतो,  आदि वक्ताओं  ने  संबोधित किए। सभा की अध्यक्षता नकुल बाबू एवं  संचालन अमर महतो  ने किया। धन्यवाद ज्ञापन भोजोहारी महतो के द्वारा किया गया।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم