GA4-314340326 झारखंड में अगली सरकार सुदेश के नेतृत्व में बनेगी: पारसनाथ उरांव

झारखंड में अगली सरकार सुदेश के नेतृत्व में बनेगी: पारसनाथ उरांव

angara(ranchi)  आजसू पार्टी के खिजरी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बैठक शुक्रवार को चमघाटी चेंगनढीपा में आयोजित हुआ। बैठक में लोकसभा चुनाव में एनडीए को मिले वोटों की समीक्षा की गई। साथ ही भविष्य को लेकर गहन मंथन किया गया। मुख्य अतिथि केन्द्रीय सचिव पारसनाथ उरांव ने कहा कि पार्टी संगठन में कार्यकर्ता ही महत्वपूर्ण है, लोकसभा चुनाव में जनता ने हमें आपार समर्थन दिया है, जनता के विश्वास को बनाये रखना है। विधानसभा चुनाव में आजसू पार्टी एक नयी लकीर खींचेंगी, राज्य में अगली सरकार सुदेश महतो के नेतृत्व में बनेगी। उन्होंने कहा कि झारखंड को गरीब राज्यों में बनाए रखने की साज़िश का पटाक्षेप करने का समय अब आ गया है, खनिज व उर्जा हमारी राज तुम्हारा अब नहीं चलेगा। इस अवसर पर 22 जून को पार्टी का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। मौके पर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वीणा देवी, फुलकुमारी देवी, आतिश कुमार महतो, जलनाथ चौधरी, महावीर महतो, किरण देवी, शर्मिला देवी, प्रकाश सिंह, गोलु कुमार, अमर महतो, सरीता देवी, अमर महतो, निर्मला देवी, अंकित साहू, राजश्री यंत्र साहू सहित अन्य उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم