GA4-314340326 केन्द्रीय मंत्री बनाए जाने पर विनय महतो ने दी बधाई

केन्द्रीय मंत्री बनाए जाने पर विनय महतो ने दी बधाई

 

silli(ranchi) मोदी मंत्रिमंडल में सांसद संजय सेठ को मंत्री बनाए जाने पर भाजपा ग्रामीण जिला उपाध्यक्ष एवं सिल्ली विधानसभा संयोजक विनय महतो धीरज नेता ने संजय सेठ को बधाई दी है। वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार जताया है। भाजपा नेता विनय महतो धीरज ने मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होने की जानकारी मिलते ही संजय सेठ को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। साथ ही इसे प्रदेश के लिए गौरव का विषय बताया है। वहीं उन्होंने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है विकसित भारत के प्रति आपकी कर्तव्य निष्ठा और सेवा भावना जन आकांक्षाओं को पूर्ण करने एवं भारत को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم