GA4-314340326 गोंदलीपोखर से 25 श्रद्धालु अमरनाथ यात्रा पर रवाना

गोंदलीपोखर से 25 श्रद्धालु अमरनाथ यात्रा पर रवाना

angara(ranchi)  गोंदलीपोखर से 25 शिव भक्तों की टोली सोमवार को अमरनाथ यात्रा पर रवाना हुआ। भाजपा नेता जैलेन्द्र कुमार ने सभी शिवभक्तों को रांची रेलवे स्टेशन से रवाना किया। इसके बाद ट्रेन से पहले दिल्ली व उसके बाद जम्मू होते हुए कटरा के लिए रवाना हुए। इससे पूर्व सभी ने गोंदलीपोखर शिव मंदिर में पूजा अर्चना किया। टीम का नेतृत्व समाजसेवी प्रकाश महतो व रौशन साहू कर रहे है। 22 जुलाई को बाबा बफार्नी के दर्शन के बाद दल गोंदलीपोखर लौटेगी। दल में सूरज गुप्ता, अनिकेत साहू, संदीप साहू, मुकेश महतो, राजेश महतो, बबलू साहू, चंद्र मोहन महतो, राजन नायक, मंटू साहू, प्रेम महतो, हरिलाल महतो, जगेश्वर महतो, अजय सोनी, रामकिशोर साहू, दिनेश महतो, रामप्रीत साहू, अमन सोनी, गौतम चौधरी सहित अन्य शामिल है। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم