GA4-314340326 गोंदलीपोखर से 100 कांवरियों का जत्था बाबाधाम देवघर हुआ रवाना

गोंदलीपोखर से 100 कांवरियों का जत्था बाबाधाम देवघर हुआ रवाना

angara(ranchi)  गोंदलीपोखर से सोमवार को 100 कांवरियों का एक जत्था बाबाधाम देवघर के लिए रवाना हुआ। दो बसों में यह जत्था बाबाधाम जा रहा है। नवयुवक कांवरियां संघ गोंदलीपोखर के नेतृत्व में जत्था रवाना हुआ। इसका नेतृत्व सालहन मुखिया सरिता तिर्की व लुपुंग मुखिया शांति मुण्डा कर रहे है। अनगड़ा थाना प्रभारी चमरा मिंज ने इस जत्थे को मेडिकल किट देकर रवाना किया। चमरा मिंज ने कहा की श्रावण मास सनातनियों के लिए पवित्र मास है। इस माह में भगवान भोले शंकर के पूजा का विशेष महत्व है। इस मौके पर ज्योतिष महतो, भरत लोहरा, धनकिशोर महतो, मिंटू साहू, राजकिशोर पाहन, शंकर महतो, सूरज महतो, सुनील महतो, राजेश महली, राजेन्द्र महली, जयप्रकाश साहू, दिलीप साहू, मंटू नायक, दयाल चौधरी, शिवशंकर महतो सहित अन्य शामिल है।   

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم