GA4-314340326 डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर भाजपा ने किया संगोष्ठी

डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर भाजपा ने किया संगोष्ठी

angara(ranchi) डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जयंती के अवसर पर भाजपा रांची जिला ग्रामीण के द्वारा शनिवार को एक संगोष्ठी का आयोजन गोंदलीपोखर में किया गया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुरेंद्र महतो व संचालन नरेंद्र कुमार ने किया। मुख्य वक्ता प्रदेश मंत्री सुनीता सिंह ने कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्र हित में अपना बलिदान दिया। अपने प्रखर राष्ट्रवादी विचारों से मातृभूमि के लिए उनका समर्पण और त्याग देशवासियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने कहा कि देश का बंटवारा नेहरू के सत्ता के लालच में हुआ, जिसका परिणाम आज तक भुगतना पड़ रहा है। बंगाल व जम्मू-कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाए रखने के लिए उनका संघर्ष हमेशा याद रखा जाएगा। संगोष्ठी को पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, पूर्व विधायक डा. जीतूचरण राम, पूर्व जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार, रणधीर चौधरी आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में वनमाली महतो, प्रीतम साहू, जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी, रामकुमार दुबे, जिला उपाध्यक्ष प्रभुदयाल बड़ाईक, ओरमांझी प्रमुख अनुपमा देवी, रामनाथ महतो, अजय महतो, दुर्गा महतो, विनय महतो धीरज, रामसाय मुंडा, माधुरी देवी, गिरिधर मिश्रा, पुशनाथ मुंडा, देवनाथ महतो, संतोष महतो, सुनील महतो, जगेश्वर महतो, बिहारी साहु, सोनू महतो, नरेश बेदिया सहित अन्य उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم