GA4-314340326 silli/ भाजपा विचारधारा आधारित पार्टी: संजय सेठ

silli/ भाजपा विचारधारा आधारित पार्टी: संजय सेठ

silli(ranchi) सिल्ली प्रखंड के पतराहातु में सिल्ली भारतीय जनता पार्टी ने  बूथ स्तरीय कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह का आयोजन में किया गया। समारोह में विधानसभा के तहत आने वाले पांचों मंडल से हिस्सा लेने वाले सभी कार्यकर्ताओं का सम्मानित किया गया l कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य रक्षा मंत्री संजय सेठ तथा रांची विधानसभा के विधायक सीपी सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे। केंद्रीय राज्य रक्षा मंत्री संजय सेठ ने कहा की भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता का विचारधारा आधारित पार्टी है। कार्यकर्ता ही पार्टी की पूंजी है इस पार्टी में बुथ स्तर के कार्यकर्ता सबसे मजबूत हैं। यही कारण है कि आज विश्व का सबसे बड़ी पार्टी बन गई है । भाजपा के कार्यकर्ता झूठ नहीं बोलते हैं उन्हें उन्होंने आगे कहा कि एक संकल्प लोकसभा से लेकर नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाया है। एवं दूसरी बार संकल्प में झारखंड में भाजपा की सरकार बनाना है। 

रांची विधानसभा के विधायक सीपी सिंह ने कार्यकर्ताओं का आभार जताया तथा  कहा की कार्यकर्ता के परिश्रम से लोकसभा चुनाव में भाजपा को जीत मिली है l अब आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को जीत दिलाने के लिए कार्यकर्ताओं से  आव्हान किया l कार्यक्रम की ध्यक्षता ग्रामीण जिला अध्यक्ष सुरेंद्र महतो ने एवं संचालन ग्रामीण जिला उपाध्यक्ष विनय महतो धीरज ने किया। इस पूर्व समारोह को जैलेन्द्र कुमार, डॉ राजाराम महतो, चौधरी महतो, प्रताप कुशवाहा ने भी संबोधित किया। साथ ही दिवंगत सिल्ली मंडल अध्यक्ष विनोद साहू के धर्मपत्नी को शाॅल ओढ़ाकर सम्मानित किया। वही आए हुए अतिथियों द्वारा कार्यकर्ताओं को छाता देकर सम्मानित किया । मौके पर रामसाय मुंडा, रेखा देवी, खुश्बू साहू, सृष्टिधर प्रजापति, चित्तरंजन महतो, दिलेश्वर कोईरी, मनोज महतो, वीणा देवी, भगीरथ महतो, अशोक पोद्दार,पंकज, गुलाब महतो समेत काफी संख्या लोग उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم