GA4-314340326 भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया पौधरोपण

भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया पौधरोपण

 angara(ranchi) बिरसा पार्क अनगड़ा में बुधवार को एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण किया। इसका शुभारंभ पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र महतो व पूर्व जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार कर रहे थे। विभिन्न प्रजाति के एक दर्जन से अधिक पौधा लगाया गया। साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच सखुआ, आम, महोगनी, शीशम, पीपल, जामुन सहित अन्य प्रजातियों के सैकड़ों पौधे वितरण किया गया। इस अवसर पर जिप सदस्य अनुराधा मुंडा, मनोज कुमार चौधरी, रामनाथ महतो, अघनू महतो, सत्यदेव मुंडा, बुधराम बेदिया, संतोष महतो, कामेश्वर महतो, वनमाली महतो, रामसाय मुंडा, राजेन्द्र महतो, जगेश्वर महतो, पुशनाथ मुंडा, अजय महतो, सुनील महतो, मनोज चौधरी, दुर्गा महतो, सिकंदर अंसारी, गौरीशंकर मुंडा, अगमलाल महतो, सोहरैया बेदिया, नरेश बेदिया सहित अन्य उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم