GA4-314340326 शवयात्रा में शामिल लोगों को बाइक सवार ने मारी ठोकर, बाइक सवार की मौत

शवयात्रा में शामिल लोगों को बाइक सवार ने मारी ठोकर, बाइक सवार की मौत

मृतक राहुल महतो
Silli(ranchi) रांची पुरुलिया मार्ग में झारखंड  मोड के समीप सिल्ली रजक टोला के ग्रामीण शव को अंतिम संस्कार के लिए मुरी स्वर्ण रेखा ले जा रहे लोगों को बाइक सवार ने ठोकर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक सवार लोवादाग निवासी महेंद्र महतो के पुत्र राहुल महतो की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक सिल्ली रजक टोला निवासी कालीचरण रजक की पत्नी गीता देवी की बुधवार दोपहर निधन हो गई थी। कालीचरण आपने टोला के ग्रामीण एवम रिश्तेदार के साथ बुधवार की रात 10 बजे मुरी स्थित स्वर्ण रेखा नदी अंतिम संस्कार करने ले जा रहे थे। तभी झारखंड  मोड के समीप होंडा सो रूम के पास पीछे से मोटरसाइकिल से  तेज गति से जा रहे रामपुर लोवादाग निवासी महेंद्र महतो के पुत्र राहुल महतो ने सीधे टक्कर मार दिया। टक्कर इतना जोरदार था की शव ले कर जा रहे सभी लोग गिर गए । एवम शव भी सडक  किनारे दूर झाड़ी में गिरा। जिससे बाइक सवार राहुल महतो तथा  मां की शव लेकर चल रहे  रोहित कुमार रजक भी गंभीर रूप घायल हो गए। उसका भी दाहिना पैर टूट गया। दो घायलों को सिल्ली अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने राहुल महतो को मृत घोषित कर दिया। वही रोहित कुमार रजक का प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सिंगपुर नर्सिंग होम भेज दिया गया। इधर घटना का सूचना पाकर आजसू प्रखंड अध्यक्ष रविंद्र करमाली, हेमंत नायक,मनोज सिंह,शशि सोनार,कई लोग पहुंचे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم