angara(ranchi) बीसा और लुपुंग में रविवार को आजसू पार्टी के चूल्हा प्रमुखों की बैठक हुई। बीसा में ग्राम प्रभारी दिलीप पाहन, विनोद पाहन व लुपुंग में ग्राम प्रभारी कविता देवी और अनुज महतो ने नेतृत्व किया। मुख्य अतिथि आजसू पार्टी केंद्रीय सचिव पारसनाथ उरांव ने कहा कि आजसू पार्टी का आधार चूल्हा प्रमुख है। पारसनाथ ने चूल्हा प्रमुखों को आजसू पार्टी की नीति सिद्धान्तों की जानकारी देते हुए चुनावी मिशन में जुटने का आहवान किया। कहा कि चूल्हा प्रमुख ही मिशन 2024 चुनाव में झारखंड की भ्रष्ट हेमंत सरकार को उखाड़ फेंकेगे। सरकार हर मुकाम पर असफल है। मौके पर महिला जिला अध्यक्ष वीणा कुमारी, पंचायत प्रभारी योगेंद्र महतो, कृष्ण कन्हैया केसरी, जगरनाथ महतो, आशीर्वाद लोहरा, करमी देवी, शंभू बड़ाईक, जग्गू महली, रमेश मुंडा, गणेश मुंडा, बादल पाहन, सावित्री देवी, वीणा देवी, सिद्धार्थ महली, करमलाल मुंडा, लालदेव लोहरा, चरकू मुंडा, अरुण मुंडा आदि उपस्थित थे।
आजसू पार्टी का आधार है चूल्हा प्रमुख: पारसनाथ उरांव
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Angara News
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.