GA4-314340326 breaking/ 29 लाख रुपए ठगी करने के आरोप में कांग्रेस नेता गया जेल

breaking/ 29 लाख रुपए ठगी करने के आरोप में कांग्रेस नेता गया जेल

आरोपित अमाल खान
angara(ranchi)  सिकिदिरी थाना की पुलिस ने शुक्रवार को थाना क्षेत्र के डटमा निवासी अमाल खान को जेल भेज दिया है। अमाल खान पर जमीन देने के नाम पर रांची के चिकित्सक डा. शब्दिका मयूरी लाल से 29 लाख रुपए ठगने का आरोप है। अमाल खान ओरमांझी प्रखंड कांग्रेस पार्टी का नेता था। वह अपने आप को कांग्रेस पार्टी का युवा नेता लिखता था। बताया गया कि अमाल खान ने एक अन्य जमीन को दिखाकर चिकित्सक से 29 लाख रुपए की ठगी कर ली। मामला वर्ष 2022 का है। चिकित्सक द्वारा जमीन मांगने पर वह बार-बार टालमटोल कर रहा था। बाद में चिकित्सक ने पैसे की मांग की लेकिन पैसा देने से भी अमाल ने इंकार कर दिया। इसके बाद चिकित्सक ने 17 जुलाई को सिकिदिरी थाना में अमाल के खिलाफ 29 लाख रूपया ठगी करने का नामजद प्राथमिकी दर्ज कराया। इधर ओरमांझी प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष तुलसी खरवार ने बताया कि अमाल खान कांग्रेस पार्टी के किसी पद पर नही था। लेकिन कांग्रेस का युवा नेता लिखता था। उसकी ठगी से कांग्रेस पार्टी का लेना देना नही है।  फोटो अमाल खान 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم