GA4-314340326 कांग्रेस पार्टी ने जन सहायता शिविर लगाया

कांग्रेस पार्टी ने जन सहायता शिविर लगाया

 rahe(ranchi) प्रखंड कांग्रेस के द्वारा शुक्रवार को सोनाहातू प्रखंड मुख्यालय परिसर में जन सहायता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने सरकार ओर से जनहित के लिए चलाए जाने वाले सभी प्रमुख योजनाओं के बारे लोगों को जानकारी दी। शिविर में प्रखंड के विभिन्न गांव से आए लोगों ने अलग अलग योजनाओं से संबंधित आवेदन दिए। शिविर से मिली जानकारी के मुताबिक सभी योजनाओं के लिए कुल 3262 आवेदन आए। हालाकि  ऑन दि स्पॉट किसी भी योजना या शिकायत का निष्पादन नहीं हुआ। कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों को सभी आवेदनों को प्रखंड के संबंधित विभागों से उनके काम जल्दी करवाने का आश्वासन दिया। शिविर में जिला कांग्रेस कमेटी के डॉ राकेश किरण महतो, जगदीश महतो, एडवोकेट  विनोद सिंह ,राहे प्रखंड अध्यक्ष राजकिशोर मुंडा, सिल्ली प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष  कार्तिक चन्द्र महतो,नागेश्वर महतो, अल्पसंख्यक जिला सचिव मंजुर मोमिन,विकास रजक,राहे प्रखंड कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष त्रिलोचन महतो, ज्ञान अहीर, युवा अध्यक्ष कृष्ण अहीर ,उपेन्द्र गोंझू,ललित मुंडा ,राजेश्वर सिंह, मनोज यादव ,त्रिलोक सिंह,नित्यानंद महतो, रमजान अंसारी, महावीर महतो, आदि मौजूद थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم