GA4-314340326 कांग्रेस पार्टी से लोगों को जोड़े: डा. राकेश किरण महतो

कांग्रेस पार्टी से लोगों को जोड़े: डा. राकेश किरण महतो

 silli(ranchi)  सिल्ली प्रखंड कांग्रेस कमिटी के प्रमुख कांग्रेस जनों की एक आवश्यक बैठक सिल्ली स्टेशन रोड के पास सिल्ली में सिल्ली प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष कार्तिक चन्द्र महतो की अध्यक्षता में की गई।  बैठक में मुख्य रूप से रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष डॉ राकेश किरण महतो उपस्थित थे। इस अवसर में उन्होंने की सिल्ली प्रखंड की ज्वलंत जनसमस्याओं के समाधान एवं प्रखंड में संगठन की मजबुती के लिए प्रखंड के सक्रिय साथियों के साथ बैठक करे। संगठन में अधिक से अधिक लोगो को जोड़ने के जनसंपर्क चलाया। सरकार के विकास कार्यों की चर्चा की जाय जिससे लोग संगठन जुड़ेंगे। इस मौके पर रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस उपाध्यक्ष नागेंद्र नाथ गोस्वामी, जिला सचिव नागेश्वर महतो, रांची जिला अल्पसंख्यक जिला सचिव मंजूर मोमिन, सिल्ली विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष विकास रजक, सिल्ली प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष निशाकर महतो, उपाध्यक्ष मनिराम दास, सिल्ली प्रखंड अल्पसंख्यक अध्यक्ष शाहबुद्दीन अंसारी, सिल्ली पश्चिमी मंडल अध्यक्ष गुहीराम महतो,लालू कोइरी, प्रकाश मुंडा, निताई महतो, पिनाकी बनर्जी, सदानंद सोनार, अक्षय मांझी, श्रीप्रसाद बड़ाईक, मो कलाम अंसारी, सिल्ली प्रखंड युवा कांग्रेस अध्यक्ष रोहित मुंडा, नितेश गुप्ता आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم