GA4-314340326 14 लाख के चार योजनाओं का हुआ शिलान्यास

14 लाख के चार योजनाओं का हुआ शिलान्यास

rahe(ranchi) सिल्ली विधायक सुदेश महतो ने शुक्रवार को राहे प्रखंड के राहे गांव में दो पीसीसी, गोमदा गांव में  गार्डवाल और कोकरोडीह एक पीसीसी सड़क निर्माण का शिलान्यास किए। विधायक निधि से अभी योजनाओं को 14 लाख से किया जायेगा। शिलान्यास समारोह को सम्बोधित करते हुए विधायक सुदेश महतो ने कहा कि गांव में शिक्षा और स्वास्थ्य पर गुणात्मक सुधार किया जा रहा है।शिक्षा को लेकर हाई स्कूल और मिडिल स्कूल में स्मार्ट क्लास, स्टूडेंट्स बस सेवा,लाइब्रेरी, आदि की सुविधा दिया जा रहा है। स्वास्थ्य को लेकर हर पंचायत में स्वास्थ्य उपकेंद्र को विकसित किया जा रहा है। हर घर मे शुद्ध पेयजल पहुँचाने का काम किया जा रहा है। प्रखंड के सभी जर्जर सड़क का मरम्मत किया जायेगा। गांव में राजनीतिक जागरूकता लाने का काम किया गया है। योजनाओं के माध्यम से हम गांव में भरोसा देने का काम कर रहे है। हमारा लक्ष्य सकारत्मक सोच के साथ जेनरेशन को विकसित करना है। मौके पर बीडीओ मनोज महथा, प्रभारी संजय सिद्धार्थ, बबलू अंसारी, मीरा महतो, वीरेंद्र महतो, प्रमोद सिंह, मनोरंजन भोगता, मनोज चटर्जी, मुखिया कृष्ण पातर, बुधराम मुंडा मौजूद थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم